Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड ही नहीं दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में शुमार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का अाज है जन्मदिन

 

 

1 नवंबर को बॉलीवुड ही नहीं दुनिया की एक खूबसूरत महिलाओं में शुमार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन होता है। इस साल ऐश्वर्या अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइये देखते हैं उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें! जैसे कि ये है साल 1994 की जब वो मिस वर्ल्ड चुनी गयीं थीं। यह बात कम लोग ही जानते होंगे कि ऐश्वर्या जब नौवीं क्लास में ही पढ़ती थीं तभी वो एक टीवी विज्ञापन में नज़र आ चुकी थीं। यानी स्क्रीन से उनका रिश्ता काफी पुराना है।ऐश्वर्या ऐसी पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनकी मोम की प्रतिमा लंदन के विश्व प्रसिद्ध मैडम तुषाद म्यूजियम में लगी। उनसे पहले सिर्फ अमिताभ बच्चन की ही स्टेच्यू वहां लगाई गयी थी।शुरूआती दिनों में ऐश्वर्या जब टीवी विज्ञापनों में नज़र आती थीं वो ऐसी दिखती थीं। बता दें कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीत चुकी ऐश्वर्या को भारत सरकार साल 2009 में ‘पद्म श्री’ का सम्मान भी दे चुकी है।

यह भी पढें   लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में : बशीर बद्र

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *