Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनावी के कारण दाम्पत्य जीवन संकट में, पत्नी और दो बच्चे हो गए घर से बाहर

 

मुगु, २५ कार्तिक । हमारे राजनीति संस्कार इतना घातक बन रहा है कि चुनाव के कारण ही दम्पत्तियों के बीच संबंध बिच्छेद (तलाक) हो रहा है । समाचार मुगु जिला का है । कार्मारोङ गांवपालिका–८ मांग्री निवासी २६ वर्षीया कार्मा छुईकित तामाङ दो बच्चे (बेटा और बेटी) के साथ घर छोड़ने के लिए बाध्य हो गई है । ३१ वर्षीय उन का पति निमा छिरिङ ने कार्मा को घर से निकाल दिया है । कारण हैं– कार्मा ने वैशाख में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में नेकपा एमाले को मतदान किया था और मार्गशीर्ष १० गते भी एमाले को ही मतदान करने जा रही है ।

यह भी पढें   नेपाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष पद पर प्रो. डॉ. ढुण्डीराज पौडेल नियुक्त


आश्चर्य की बात तो यह है कि निमा की मां (अर्थात् कार्मा की सास) स्वयम् स्थानी निर्वाचन में एमाले की ओर से उम्मीदवार थी और उन्होंने चुनाव भी जित लिया है । कार्मा अपने ही मां के विरुद्ध नेपाली कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार–प्रसार में सक्रिय थे । लेकिन उनकी पत्नी कार्मा ने सास को साथ दिया और मतदान किया । इसीलिए निमा ने पत्नी को मारपिट कर घर से निकाल दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com