Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव स्थगित कराने का षडयन्त्र जारी हैः वाम गठबंधन

 

काठमांडू, ३० कार्तिक । वाम गठबंधन के दो शीर्ष नेताओं ने कहा है कि सरकार अभी भी चुनाव स्थगित कराने की षड़यन्त्र में लगी है । एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली और माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने बुधबार एक पत्रकार सम्मेलन में यह दावा किया है । उन दोनों का कहना है कि उम्मीदवारों के ऊपर हो रहे घटना को प्रोत्साहित कर सरकार चुनाव स्थगित कराने की षड़यन्त्र में लग रही है ।
पत्रकारों से एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा– चुनाव की तिथि निकट होते जा रही है । लेकिन सरकार चुनाव स्थगित करने की कुटील षडयन्त्र के साथ आगे बढ़ रहा है, सरकार की क्रियाकलपा देखते हैं तो ऐसा ही लगता है ।’ नेता ओली का कहना है कि सरकार और नेपाल कांग्रेस कि ओर से निर्वाचन आचार–संहिता और निमय–कानुन विपरित दर्जनों क्रियाकलपा हो रहा है । नेता ओली ने आगे कहा– नेपाली कांग्रेस अपने को ‘खेलाड़ी’ नहीं, ‘खेल’ ठान रही है । रोल्पा, रुकुम, भोजपुर, संखुवासभा और म्याग्दी में उम्मीदवारों के ऊपर जो आक्रमण हो रहा है, उसको नियन्त्रण करने के बजाए घटना को प्रोत्साहित कर रहा है ।’
कार्यक्रम में माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘मन्त्री खूद अपराधिक घटना को प्रोत्साहित कर रहे हैं । निर्वाचन विरोधी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो रही है । अगर सरकार ऐसी घटना को नियन्त्रण करने मे असफल रह जाएगी तो जनता खूद अपराधियों को नियन्त्रण करेगी ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि वा गठबंधन से घबराकर सरकार चुनाव विरोधी गतिविधियों को बढ़ोतरी दे रही है । उन्होंने यह भी कहा की वाम गठंबधन देश विकास और स्थायित्व के लिए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *