Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यु.ए.इ में श्रम-सहचारी मधेशी महिला हीरा यादव की बिदाई तथा सम्मान

 

 

अबुधाबी-यु.ए.इ., १८ नवम्बर,२०१७ (बिनोद पासवान) | नेपाली राजदूतावास मे श्रम-सहचारि के रूपमे कार्यरत श्रीमती हीरा यादव जी के कार्यकाल समाप्ति के पूर्वसन्ध्या मे गैर आवासीय मधेशी संघ,यु.ए.इ.(NRMA-UAE) ने बिदाई कार्यक्रमका आयोजन किया है । आबूधाबी के अल मरकज़िया स्थित, भान्सा-घर रेस्टूरेंट में आयोजित उक्त कार्यक्रम में, गैर आवासीय मधेसी संघ,यु.ए.इ. के बरिष्ट सल्लाहकार डॉ. रबिन्द्र कुमार यादव ने कहा कि नेपाली राजदूतावास में श्रम-सहचारि जैसे गरिमामय पद पर एक संघर्षशील मधेशी महिला नियुक्ति होकर आना सम्पूर्ण मधेशी के लिए गर् वकी बात है। श्रम-सहचारि के रूपमे हीरा यादव जी ने अपने दायित्व को अत्यंत निष्ठापूर्बक निर्वाह करते हुए संपूर्ण पीड़ित मधेशी/नेपाली श्रमिकों की समस्या समाधान में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए डॉ. यादव ने उनको बिशेष धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग:आज दिनांक 23 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

इसीतरह, गैर आवासीय मधेशी संघ-यु.ए.इ. के अध्यक्ष संजय कुमार कर्ण ने संगठन के तरफ से उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में उनके उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामना भी दिया। कार्यक्रम में, नेपाल वायुसेवा निगम-यु.ए.इ. शाखा के आर्थिक प्रबंधक नरेश यादव ने कहा कि अपने समुदाय की एक मधेशी बेटी को इसप्रकार प्रोत्साहित करते हुए यहाँ के मधेशी समुदाय द्वारा बिदाई तथा सम्मान कार्यक्रम आयोजन करना अत्यंत ही प्रशंसनीय कार्य है । उक्त कार्यक्रम में गैर आवासीय मधेशी संघ-यु.ए.इ.के पदाधिकारी एवं सदस्य लगायत सम्पूर्ण २५ लोगों की उपस्थिति रही ।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा  : विदेश मंत्रालय ने बताया नेपाल की भागीदारी सफल और सक्रिय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com