Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने लोकतन्त्र का व्यापार किया हैः माधवकुमार नेपाल

 

ओखलढुंगा, १८ नवम्बर । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस ने लोकतन्त्र का व्यापार किया है । शनिबार ओखलढुंगा में आयोजित एक चुनावी सभा में सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कहा है । नेता नेपाल ने यह भी कहा है कि अब वामपन्थी शक्ति को चुनाव जितने से रोकनेवाला कोई भी नहीं है । ‘चुनाव के बाद वामपन्थी नेतृत्व में सरकार बननेवाला है’ ऐसा कहते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘अब कांग्रेस को सम्मान जनक रुप में प्रतिपक्ष के लिए कुर्सी मिलनेवाला है ।’ नेता नेपाल को कहना है कि आज तक कांग्रेस ने विकास के नाम में सिर्फ विनाश किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *