Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड

 

नई दिल्ली/बीजिंग {मधुरेश प्रियदर्शी} – सत्रह साल बाद भारत के खाते में मिस वर्ल्ड का खिताब आया है। भारत की मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड, 2017 जीत लिया। चीन में हुई प्रतियोगिता में 118 प्रतिभागियों में से मानुषी मिस वर्ल्ड चुनी गईं। हरियाणा में जन्मी 20 साल की मानुषी दिल्ली में रहती हैं। वे सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। यहां बता दें कि 17 साल बाद भारत के पास मिस वर्ल्ड का खिताब आया है। मानुषी से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था।

यह भी पढें   इनम का कमाल, बने नेपाली नटवरलाल* एक यथार्थपरक विश्लेषण : डा विजय दत्त

मानुषी के बारे में जाने………
मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ। उनके पिता मित्रवासु और मां नीलम छिल्लर दोनों डॉक्टर हैं। फिलहाल, फैमिली दिल्ली में रहती है। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से हुई। फिलहाल, सोनीपत के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। उन्हें फैशन, डांस, ग्लैमर में इंटरेस्ट है।
मिस वर्ल्ड (2017), फेमिना मिस इंडिया (2017) के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी जीता है। वे मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज दो दिवसीय नेपाल दौरे पर आएंगे, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com