Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाराम से साेना है ताे कमरे में लगाएँ ये पाैधें

 

२२ नवम्बर

 

दिन भर की भागदौड़ और काम के बाद शरीर को आराम देना बहुत ही जरूरी होता है। यदि रात में आपकी नींद पूरी नहीं होती तो मस्तिष्क भी ठीक तरह से काम नहीं करता और छोटी-छोटी बात पर झुंझला जाते हैं। इस तरह से झुंझलाना दूसरों के मन में आपके प्रति नेगेटिव सोच को बढ़ावा देता है। यदि आप रात में अच्छी नींद पाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में इन पौधों को लगाकर अनिद्रा से छुटकारा पा सकते हैं।

लैवेंडर

यह फूल बहुत ही खुशबू देता है। बेडरूम में इस पौधे को लगाने से इसकी महक मन को शांत करती है। इस फूल का उपयोग साबुन, शैंपू और परफ्यूम में किया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक पौधा है। इसका उपयोग अरोमाथेरेपी में भी किया जाता है। इस पौधे में एंटीसेप्टिक और दर्द निवारक गुण भी हैं। आयुर्वेदिक गुण के साथ लैवेंडर का तेल थकावट और बेचैनी को दूर करने के लिए जाना जाता है, जो मानसिक गतिविधि को बढ़ाता है और उसे शांत भी रखता है।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग पर आज दोपहर १ बजे से सभी प्रकार के वाहनों का संचालन


गार्डेनिया 

इस पौधे का फूल बहुत ही सुगंधित होता है। सफेद रंग का यह पौधा बहुत आकर्षक होता है। इस पौधे को बेडरूम में लगाने से कमरा तो महकता ही है, साथ ही सुकून की नींद भी देता है।

स्नेक प्लांट

इस पौधे को जयादातर घर की सजावट में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह बहुत ही गुणकारी पौधा है। यह पौधा घर में नाइट्रोजन ऑक्साइड और प्रदूषित हवा को अपने अंदर समाहित करके शुद्ध हवा देता है। इस पौधे की खास बात यह है कि रात में जहां सारे पौधे कार्बन डाई ऑक्साइड गैस छोड़ते हैं वहीं स्नेक प्लांट ऑक्सीजन देता है।

यह भी पढें   बल्खु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है

एलोवेरा

यह एक गुणकारी पौधा है। त्वचा को साफ रखने के अलावा घाव को ठीक करने में भी इसका इस्तेमाल होता है। अपने औषधीय गुणों के कारण इन दिनों एलोवेरा जेल और जूस की बाजार में काफी डिमांड है। इसे लेने से शरीर डिटॉक्सिफाइड होता है और रोग मुक्त रहता है। अपने औषधीय गुणों के साथ-साथ यह घर के वातावरण को भी शुद्ध बनाता है। इस पौधे को अपने बेडरूम में लगाने से आपको शुद्ध हवा और चैन की नींद मिलेगी।

यह भी पढें   प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com