Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राउत की गिरफ्तारी से आक्रोसित मतदाता कोठली बाहर मतदान कररहें हैं

 

रोशन झा, सप्तरी ७ डिसेम्बर, गुरुवार । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा.सी.के राउत को आज निर्वाचन विरोधी गतिविधि में संलगनता का कारण नेपाल प्रहरी ने आज सुबह १०:०० बजे उन्के डेरा से गिरफ्तार किया है । डा. राउत की गिरफ्तारी का खबर तीव्र गति में फैल गई |  गिरफ्तारी से आक्रोसित होकर मधेसी जनता और भी ज्यादा मतदान कोठली के बाहर कर रहे हैं । डा.सीके राउत के समर्थन में उनके जन्म भूमी महदेवा ने चुनाव बहिष्कार कर दिया है । १५०० मतदाता रहे महदेवा गाउँ से बुथ नं-६ में अभितक कोई भी मत गिराने नही गया है | वहाँ पर ९७३ मतदाता हैं, तो वही दुसरे बूथ(अकबरपुर) में उसी गाउँ के ५०० से अधिक मतदाताओं का नाम है और वहाँ पर भी महदेवा के कोई भी मतदाता मतदान करने नहि गया है । अगर हम डा. राउत की मामाघर सप्तरी भारदह की बात करैं तो वहाँ के अधिक मतदाताओं का कहना है की हम लोग ईसबार मतदान नहि भगिनदान कर रहे हैं । एक तो वैसे भी डा. राउत के आवहान पर लोग कोठली बाहर मतदान कर रहे थें और ईसिबीच डा. राउत की गिरफ्तारी के खबर ने मधेशियों को और भी ज्यादा आक्रोसित कर दिया हैं और मतदान स्थल भितर प्रवेस करते वक्त कोठली बाहर मतदान करेंगे वोल रहे हैं और मोहर मारकर बाहर निकलते ही हमने कोठली बाहर मतदान किया कहकर डा.सीके राउत का समर्थन में नारा लगा रहे हैं | लोगों का कहना है कि जो बम फोड़ता है उसको सरकार गिरफ्तार नही कर रही है |

यह भी पढें   विराटनगर के एवरेस्ट स्कूल के छात्र स्पेन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, ईएमयूएन में भागीदारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *