अाज रात १२ बजे से पेट्राेलियम पदार्थ में मूल्यवृद्धि
काठमाडौँ ८ दिसम्बर
चुनाव से पहले इन्धन के मूल्यबृद्धि का निर्णय वापस लिया गया था जिसे सरकार ने चुनाव समाप्ति के साथ ही अाज रात से लागु किया है ।
आज रात १२ बजे से नेपाल आयल निगम ने इन्धन के मूल्य में वृद्धि किया है ।
पेट्रोल में प्रतिलिटर २ रुपैयाँ तथा डिजेल अाैर मट्टीतेल में ३–३ रुपैया मूल्यबृद्धि किया है ।
हवाई इन्धन में ५ रुपैया अाैर खाना पकाने वाले गैस में प्रतिसिलिण्डर २५ रुपैयाँ वृद्धि हाेने की जानकारी निगम के प्रवक्ता विरेन्द्र गोइत ने दी है ।
नया मूल्यसूची के अनुसार काठमाडौं, सुर्खेत अाैर दिपायल में पेट्रोल का मूल्य एक साै रुपैया, डिजेल अाैर मट्टीतेल का मूल्य समान ७७ रुपैया कायम किया है । पोखरा अाैर दाङ में प्रतिलिटर पेट्रोल का मूल्य ९९ रुपैयाँ ५० पैसा अाैर डिजल अाैर मट्टीतेल का प्रतिलिटर मूल्य ७६ रुपैयाँ ५० पैसा कायम किया गया है ।
खाना पकाने वाले गैस का मूल्य तराई के जिला में १३ साै ५० रुपैयाँ तथा दाङ, कैलाली, बाँके, बर्दिया अाैर कञ्चनपुर में १३ साै १५ रुपैया कायम किया गया ।


