सिके राउत का दो और कार्यकर्ता रिहा, डा. राउत की सुनुवाई टली

डिसेम्बर १०, रविवार ,हिमालिनी डेस्क, सप्तरी |
प्रदेश सभा तथा प्रतिनिधि सभा चुनाव अन्तर्गत मंसिर २१ गते गुरुवार को सप्तरी के लौनिया और झल्ही से गिरफ्तार हुए स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के कार्यकर्ता शुसिल मंडल और श्याम यादव आज दोपहर १२:३० बजे जिल्ला प्रहरी कार्यालय सप्तरी से रिहा कर दिए गए हैं ।
मंसिर २१ गते ही जनकपुर से गिरफ्तार हुए स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के संयोजक डा.सीके राउत के कार्यकर्ता द्वारा उच्च अदालत जनकपुर में मंसिर २२ गते दायर कराई गई “बन्दि प्रत्यक्षिकरण” मुद्दा में होने वाली आजका सुनवाई स्थगित हो गया है ।
ज्ञात हो स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा.सीके राउतको जनकपुर विश्वकर्मा चौक मछली बजार स्थित उन्के डेरा से मंसिर २१ गते नेपाल प्रहरी ने चुनाव विरोधी गतिविधि में संलगनता का कारण दिखाकर गिरफ्तार करके जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा के थुना में रखा है।

