गगन थापा को प्रधानमन्त्री बनाने के लिए अभियान
काठमांडू, २१ दिसम्बर । नयां जनादेश के अनुसार देश में बाम गठबंधन बहुमत में है । प्रायः सभीका अनुमान है कि अगले प्रधानमन्त्री नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली हैं । यह अनुमान स्वाभाविक है । लेकिन भावी सम्भावित प्रधानमन्त्री के प्रति लक्षित करते हुए नेपाली कांग्रेस के भीतर भी चलखेल शुरु होने लगा है । नेपाली कांग्रेस के कुछ युवा नेताओं ने पार्टी संसदीय दल के नेता परिवर्तन के लिए अभियान शुरु किया है । बुधबार काठमांडू में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन लोगों ने पार्टी नेता गगन थापा को संसदीय दल के नेता बनाने के लिए अभियान शुरु किया है ।
स्मरणीय है, किसी भी पार्टी को सरकार की नेतृत्व करने की अवसर प्राप्त होती है तो उस पार्टी के संसदीय दल के नेता ही प्रधानमन्त्री होते हैं, संसदीय राजनीति में ऐसा अभ्यास होता आ रहा है । कांग्रेस युवा नेताओं का मानना है कि युवा वर्ग पार्टी नेतृत्व में न होने के कारण भी पार्टी को चुनाव में पराजय होना पड़ा है । इसीलिए उन लोगों को मानना है कि अब नेपाली कांग्रेस, सरकार की नेतृत्व करेगी तो गगन थापा को प्रधानमन्त्री बनाना चाहिए । इसी उद्देश्य के साथ बुधबार कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य चन्द्र भण्डारी के संयोजकत्व में युवा नेताओं ने एक विचार–विमर्श किया है । जहां गगन थापा, धनराज गुरुङ, बद्रि पाण्डे, गुरु घिमिरे, महादेव गुरुङ, जीवन परियार, प्रदीप पौडेल, उमेशजंग रायमाझी, रामहरि खतिवडा, सुवास पोखरेल, उज्ज्वल बराल आदि नेता सहभागी थे, यह सभी नेता नेपाली कांग्रेस के भीतर दूसरे और तीसरे पीढ़ी के नेता हैं ।
समाचार स्रोतों का कहना है कि उन लोगों का प्रमुख उद्देश्य गगन थापा को संसदीय दल के नेता बनाना है । इसके लिए पार्टी नेतृत्व को दबाव देने का निर्णय भी उन लोगों ने किया है । अगर इसमें वे लोग सफल हो जाएंगे तो नेपाली कांग्रेस से प्रधानमन्त्री के उम्मीदवार गगन थापा हो जाते हैं ।

