Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीविकोपार्जन के लिए अशक्त मरीजों को मिलेगी मासिक पाँच हजार रकम मूहैया

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ डिसेम्बर ।
सरकार ने गंभीर प्रकृति के अशक्त मरीजों को मासिक पाँच हजार का जीविकोपार्जन भत्ता मुहैया कराने का निर्णय किया है । सिंहदरबार में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने दोनों किडनी फेल, कैंसर के रोगी और मेरुदंड की समस्या से एबचबष्किभम होकर अपांग हुए मरीजों को मासिक पाँच हजार रुपए का भत्ता देने का किए गए निर्णय की जानकारी अर्थमंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने दी ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम-जयनगर-अयोध्या ट्रेन अप्रैल 2027 से रामायण सर्किट ट्रेन चलाने पर सैद्धांतिक सहमति

बैठक ने डॉ. पुष्पा चौधरी को स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव के तौर पर नियुक्त करने का निर्णय किया है । इसी तरह रानीपोखरी पुनर्निर्माण में उठे विवाद का समाधान करने के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा स्वीकृत मापदंड के तहत ही आगे बढ़ने का निर्णय सरकार ने किया है ।

इसके अलावा विश्वबैंक द्वारा दिए जाने वाले ६ अरब २१ करोड़ ऋण सहायता और कोरिया सरकार द्वारा मुहैया कराए जाने वाले एक अरब चार करोड़ रुपए के अनुदान को स्वीकार करने का निर्णय भी मंत्रिपरिषद बैठक ने किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com