Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माघी महाेत्सव की तैयारी में व्यस्त थारु समुदाय

 

कपिलवस्तु -१४ पूस

माघ का महीना नजदीक अाने के साथ ही थारु बस्ती में रौनक छा गई है । कपिलवस्तु, दाङ, रुपन्देही, नवलपरासी अादि थारु बस्ती में माघ की रौनक बढी हुई है ।

इसी बीच आठवें माघी महोत्सव के लिए थारु कल्याणकारिणी सभा कपिलवस्तु तैयारीकर रही है ।   जिला के गोरुसिङेस्थित थारु कल्याणकारिणी सभा हाल प्राङ्गण में महोत्सव हाेने की तैयारी हाे रही है । तीन दिन तक संचालन हाेने  वाले माघी महोत्सव भव्य रुप में सम्पन्न करने के लिए मूल समिति अाैर विभिन्न उपसमिति गठन कर जिम्मेदारी बांटी गई है ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

पुस २७ से २९ गते तक ८वाँ माघी महोत्सव संचालन हाेगा । महोत्सव सफल बनाने के लिए थारु कल्याणकारिणी सभा के अध्यक्ष जन्जिरप्रसाद थारु के संयोजकत्व में १ साै १ सदस्यीय मूल आयोजक समिति गठन किया गया है । १६  विभिन्न उपसमिति गठन किए गए हैं ।

महोत्सव में थारु जाति की भाषा, कला, संस्कृति प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सामग्री की प्रदर्शनी, थारु खाना  का स्टाल अादि रहेगा  । महोत्सव में थारु जाति का विभिन्न नाच तथा झाँकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा । थारु संस्कृति का  झुमरा, झर्रा, लाठी नाच, मयुर नाच, सजनी विरहनी, रेकर्ड डान्स प्रतियोगिता अादि हाेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com