Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुख समृद्धि के लिए नए साल में अपने घर लाएँ

 
३० दिसम्बर
हर कोई चाहता है, जीवन में लगातार खुशियां बनी रहें। नए साल पर अगर आप स्फटिक से बनीं ये चीजें घर ले आएं तो आपके जीवन में नई उमंग आ सकती है। इन चीजों के लाने से आपक घर में हमेशा सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें….
 स्फटिक श्रीयंत्र

स्फटिक श्रीयंत्र

नए साल पर स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाएं। इसके घर लाने से लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती हैं। आपके घर में हमेशा आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी।

स्फटिक के गणेश-लक्ष्मी
स्फटिक के गणेश-लक्ष्मी

साल 2018 में आप अपने घर के लिए स्फटिक के गणेश-लक्ष्मी घर ला सकते हैं। स्फटिक के गणेश लाने से आपको हर कार्य में सफलता मिलती है और बुद्धि का विकास होता है। वहीं लक्ष्मी जी के लाने से आपके घर में धन की कमी नहीं होती।
स्फटिक माला

स्फटिक माला

नए साल पर स्फटिक की माला घर लाएं। इस पर सरस्वती मंत्र का जप करने से सिद्धि शीघ्र प्राप्त होती है तथा मां सरस्वती की कृपा से विद्या-बुद्धि बढ़ती है। इस माला पर शुक्र ग्रह के मंत्र का जप भी कर सकते हैं। घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
 स्फटिक कछुआ

स्फटिक कछुआ

वास्तु शास्त्र में कछुआ बेहद पवित्र माना जाता है। नए साल पर स्फटिक का कछुआ घर लाएं और उसे उत्तर की दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी आती है।
स्फटिक पिरामिड

स्फटिक पिरामिड

नए साल पर स्फटिक पिरामिड भी घर ला सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष खत्म होगा साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहेगी। पिरामिड को बच्चों के स्टडी रूम में रखने से उनका पढ़ाई-लिखाई में मन लगता है।

स्फटिक शिवलिंग
स्फटिक शिवलिंग

साल 2018 में अगर आप स्फटिक शिवलिंग घर लाते हैं तो आपके घर से रोग दूर रहेगा और आप चिंता से मुक्त रहेंगे।

स्फटिक के सूर्य और चंद्र
स्फटिक के सूर्य और चंद्र

नए साल पर आप अपने घर के लिए स्फटिक के सूर्य और चंद्र भी ला सकते हैं। स्फटिक के सूर्य लाने से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी और आपकी समाज में कीर्ति बढ़ेगी। साथ ही स्फटिक के चंद्र लाने से आपके मानसिक शांति आएगी। जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के बहुत जरूरी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *