Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिलिस्तीन ने पाकिस्तान से अपने राजदूत काे वापस बुलाया

 

३० दिसम्बर

 

हाफिज सईद के साथ मंच साझा करने अपने राजदूत को पाकिस्तान से वापस बुलाने का फैसला किया है. अंग्रेजी दैनिक द हिंदू के मुताबिक फिलिस्तीन के भारत में राजदूत अदनान अबु अलहायजा ने कहा, ‘उन्होंने जो किया (हाफिज सईद के साथ मंच साझा करना) उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. फिलिस्तीन आंतकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करता है.’ फिलिस्तीन ने इस पर खेद जताया था और इसे गंभीरता से लेने की बात कही थी.

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

फिलिस्तीन के राजदूत वालिद अबु अली शुक्रवार को रावलपिंडी में दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसका आयोजन हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा सहित पाकिस्तान की इस्लामिक पार्टियों के सहयोग से किया गया था. इसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित हाफिज सईद ने कश्मीर और पाकिस्तान में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव का जिक्र करते हुए भारत और अमेरिका के खिलाफ भाषण दिया था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com