Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले नेता कानुन को नहीं समझ रहे हैंः आयुक्त डा. यादव

 

काठमांडू, १ जनवरी । प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डा. अयोधिप्रसाद यादव ने कहा है कि नेकपा एमाले के नेता निर्वाचन कानुन को नहीं समझ पा रहे हैं । एमाले द्वारा निर्वाचन आयोग के प्रति लगाए गए आरोपों को खण्डन करते हुए डा. यादव ने आइतबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कहा है । उनका कहना है कि प्रतिनिधिसभा की समानुपातिक नतिजा आयोग के कारण स्थगित नहीं हो रहा है । डा. यादव ने कहा कि नतिजा प्रकाशन के लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया होती है, जो एमाले के नेताओं के समझ में नहीं आ रही है ।
स्मरणीय है, कुछ दिन पहले एमाले नेता तथा पूर्व सभामुख सुवास नेम्वाङ ने निर्वाचन आयोग की भूमिका के ऊपर प्रश्न करते हुए कहा था कि निर्वाचन आयोग के कारण ही समानुपातिक नतिजा सार्वजनिक नहीं हो पाया है । इसीतरह का अभिव्यक्ति एमाले के अन्य नेता भी दे रहे हैं । लेकिन प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डा. यादव ने कहा– ‘नतिजा प्रकाशन के संबंध में एमाले नेताओं को शंका करना है या नहीं, यह तो वेही लोग जानते हैं । लेकिन नियम के अनुसार राष्ट्रीयसभा चुनाव के बाद ही प्रतिनिधिसभा के तरफ समानुपातिक नतिजा सार्वजनिक किया जा सकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *