Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में धर्म परिवर्तन करने की अाजादी है : उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन

 

काठमाडौँ–

उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन ने कहा है कि धर्मनिरपेक्ष नेपाल में हरेक नेपाली काे अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन का अधिकार है ।    यशु ख्रिस्ट के जन्मोत्सव तथा नयाँ वर्ष २०१८ के उपलक्ष्य में राष्ट्रिय ख्रिस्टियन महासंघ नेपाल द्वारा आज यहाँ आयोजित शुभकामना आदानप्रदान कार्यक्रम में उन्हाेंने यह बातें कहीं ।

कार्यक्रम में बाेलते हुए उन्हाेंने कहा कि , “नयाँ संविधान घोषणा  के बाद हम नई जगह पर हैं जहाँ अब पहले जैसा  नहीं है अब हम पनी इच्छानुसार धर्म का चयन कर सकते हैं । अब हमें विवाद अाैर झगडा ाेड कर अागे बढना है  । प्रेम अाैर सद्भाव से रहना है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम में ख्रिस्टियन महासंघ के अध्यक्ष सिबी गहतराज ने नेपाल में धर्मनिरपेक्ष घोषणा हाेने के बाद ख्रिस्टियन गौरव के साथ नयाँ वर्ष मनाने का अवसर मिलने की बात कही ।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति पुन काे धर्मनिरपेक्षता घोषणा तथा इसे संस्थागत करने के योगदान की प्रशंसा करते हुए  सम्मानित किया गया  ।  ३० एल्बम निकालने  अाैर इसाई धर्मसम्बन्धी ५०० से ज्यादा भजन गाने वाली गायिका सलोमी काे भी सम्मानित किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com