Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस देश की महिलाएँ स्नान नहीं करती हैं

 

कल्पना करें यदि आपको पानी का बिल्कुल भी इस्तेमाल करने ना दिया जाए तो आपका जीवन कैसा होगा। लेकिन इस दुनिया में ऐसे भी कई प्रकार के लोग रहते हैं जिन्हें उनकी अपनी खासियत की वजह से जाना जाता है। उनका अपना कल्चर और अपना अलग ही जीने का अंदाज होता है। इस धरती पर कई ऐसी जनजातियां निवास करती हैं जिनके अपने अनोखे रीति रिवाज होते हैं।अफ्रीका जो बहुत ही गर्म देश माना जाता है के नॉर्थ नामीबिया की कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा ट्राइब की महिलायें कभी नहीं नहाती हैं क्योंकि इनके कल्चर में नहाना और यहां तक कि पानी को छूना भी मना है। मजे की बात तो ये है कि इसके बावजूद भी इन्हें सबसे खूबसूरत माना जाता है।कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति की कुल जनसंख्या लगभग कुल 50 हजार हैं। इन्हें इनके रीति रिवाज के मुताबिक नहाना मना है और यहां तक कि ये पानी को हाथ भी नहीं लगा सकती। हालांकि इन महिलाओं के लिए खुद को साफ सुथरा रखने का अपना एक खास तरीका है। ये इसके स्थान पर एक खास तरह के पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं।हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने के लिए और खुद को साफ रखने के लिए पानी की जगह पर एक खास जड़ी बूटी का इस्तेमाल करती हैं। ये इस जड़ी बूटी को पहले पानी में उबालती हैं फिर इसके धुंएं से अपनी बॉडी को फ्रेंश करती हैं। ताकि उनकी बॉडी से बदबू ना आए। और इसके बाद उनके बॉडी से बदबू नहीं बल्कि अच्छी स्मेल आती है।अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए इस ट्राइब की महिलाएं खास तरह के लोशन का इस्तेमाल करती हैं जो जानवर की चर्बी और केमिकल हेमाटाइट के घोल के मिक्सचर से तैयार की जाती है।ये खास तरह का घोल उनके स्किन की सुरक्षा करता है साथ ही उन्हें कीड़े मकौड़ों से बचा कर रखता है। हेमाटाइट केमिकल की वजह से इनकी स्किन का रंग लाल हो जाता है जिसके कारण इन्हें रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है। इन्हीं अजीबो गरीब तरीकों की वजह से इस ट्राइब की महिलायें दुनिया की नजर में आई थीं।पानी का इस्तेमाल नहीं करती यहां की महिलाएं, फिर भी मानी जाती हैं खूबसूरत, देखें तस्वीरेंपानी का इस्तेमाल नहीं करती यहां की महिलाएं, फिर भी मानी जाती हैं खूबसूरत, देखें तस्वीरेंपानी का इस्तेमाल नहीं करती यहां की महिलाएं, फिर भी मानी जाती हैं खूबसूरत, देखें तस्वीरेंपानी का इस्तेमाल नहीं करती यहां की महिलाएं, फिर भी मानी जाती हैं खूबसूरत, देखें तस्वीरें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed