Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्‍तर कोरिया के शहर पर ही दाग दी मिसाइल तानाशाह किम जोंग ने

 

६ जनवरी

 

लंदन, जेएनएन। उत्‍तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग-उन अतंरराष्‍ट्रीय दबाव के बावजूद लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। लेकिन उत्‍तर कोरिया की एक मिसाइल गलती से अपने शहर पर ही जा गिरी, जिससे शहर के लोगों में हड़कंप मच गया। ये मिसाइल लॉन्‍च होने के कुछ समय बाद ही उत्‍तर कोरिया के एक शहर पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई।

खबर के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को ह्वासोंग-12 नाम की एक अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आइआरबीएम) के बारे में यह सूचना मिली थी कि ये आकाश में क्रैश हो गई थी। लेकिन, नई जानकारी ये सामने आ रही है कि मिसाइल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग से करीब 90 मील दूल टोकचोन शहर के ऊपर जाकर गिरी थी।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

बता दें कि मिसाइल गिरने वाले शहर टोकचोन की आबादी लगभग 2 लाख है। डिप्लोमेट मैग्जीन ने अमेरिकी खुफिया सूत्रों और सैटेलाइट तस्वीर के हवाले से बताया है कि ऐसा माना जा रहा है कि इस शहर के ऊपर मिसाइल के आकर फटने से इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चरल बिल्डिंग्स को काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुकचांग हवाईक्षेत्र से इस मिसाइल को छोड़े जाने के बाद ये उत्तर-पूरब की दिशा में 24 मील तक गयी। उसके बाद यह 43 मील से ज्यादा नहीं नहीं जा पायी। अमेरिकी सरकार के सूत्र ने बताया कि इस मिसाइल के छोड़े जाने के बाद पहले ही चरण में इसका इंजन फेल हो गया।

यह भी पढें   नेपाल और यूरोप के वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित

वैसे पब्लिकेशन की तरफ से ये साफ कहा गया है कि किम जोंग-उन की वजह से यह बता पाना संभव नहीं है कि इस मिसाइल के चलते कितनी मौत हुई हैं। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एक और मिसाइल गलत समय पर फेल हुई है। अगर ये मिसाइल जापान में गलती से गिरी होती तो इसकी प्रतिक्रिया में टोक्यो से हमला तक किया जा सकता था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com