Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाम गठबंधन टुटाने के लिए फोरम–राजपा सक्रिय

 

काठमांडू, ७ जनवरी । नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र की वाम गठबंधन टूटाने के लिए राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल सक्रिय हो गई है । अपनी राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने के लिए चुनावी गठबंधन करके पार्टी एकीकरण के लिए सक्रिय दो दलों को अलग करने लिए फोरम–राजपा सक्रिय हुआ है, आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में यह समाचार है ।
इसके लिए मधेशवादी गठबंधन (फोरम–राजपा) ने माओवादी केन्द्र का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को प्रधानमन्त्री के लिए प्रस्ताव किया है । मधेशवादी गठबन्धन ने कहा है कि प्रचण्ड नेतृत्व में बननेवाले नयां सरकार को मधेशवादी गठबंधन सहयोग करने के लिए तैयार है । मधेशवादी गठबंधन को मानना है कि एमाले संविधान संशोधन के विपक्ष है और विगत में प्रचण्ड संशोधन के पक्ष में दिखाई दिए थे । फोरम–राजापा का विश्वास है कि प्रचण्ड प्रधानमन्त्री बनेंगे तो संविधान संशोधन संबंधी मुद्दा आगे बढ़ सकता है ।
राजपा नेपाल के नेता अनिल झा ने तो स्पष्ट कहा है कि मधेश और मधेशी के लिए एमाले अध्यक्ष ओली के बदले प्रचण्ड ही सकारात्मक हैं । उन्होंने कहा है– ‘प्रचण्ड संघीयता, समावेशी, समानुपातिक पक्षम में पहले से ही सक्रिय हैं । मधेश और मधेशी जनता की अधिकार के लिए ओली से ज्यादा प्रचण्ड ही सकारात्मक हैं, इसीलिए नयां सरकार का प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ही हों तो बेहतर होगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *