Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. सिके राउत और विप्लव से पहाडी का आग्रहः हिंसा और विखण्डन त्यागना चाहिए

 

काठमांडू, ८ जनवरी । मानवअधिकारकर्मी कृष्ण पहाडी ने नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ और स्वतन्त्र मधेश अभियान के अभियान्ता डा. सिके राउत को हिंसात्मक आन्दोलन और विखण्डनवादी सोच त्यागने के लिए आग्रह किए है । दोनों समूह द्वारा पहाडी के ऊपर की गई आक्रोशपूर्ण अभिव्यक्ति और धम्की का जवाफ देते हुए पहाडी ने यह आग्रह किया है । पहाडी ने गत पौष २० गते ‘कृष्ण पहाडी का चित्कार’ शीर्षक में एक लेख प्रकाशित किया था । उसी लेख को लक्षित करते हुए विप्लव माओवादी और डा. राउत ने पहाडी के ऊपर कड़ा टिप्पणी किया था । उसके जवाफ में एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए पहाडी ने हिंसा और विखण्डन त्यागने के लिए आग्रह करते हुए विप्लव से कहा है– ‘आप के द्वारा संचालित हिंसा कहीं वैदेशिक हस्तक्षेप और विखण्डन को तो न्यौता नहीं दे रही है, इसमें पुनरावलोकन कीजिए ।’

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से


इसीतरह स्वतन्त्र मधेश अभियान के अभियान्ता डा. राउत से पहाडी ने प्रश्न किया है– ‘आप द्वारा संचालित घृणा और विखण्डन के अभियान, कई मधेश उत्थान और प्रगति के लिए बाधक तो नहीं बन रहा है ?’ उन्होंने आगे कहा है कि हिंसात्मक आन्दोलन करनेवाले तथा विखण्डनकारी के द्वारा भविष्य में मेरे ऊपर बन्दूक दागा जा सकता है, तब भी मैं घृणा और विखण्डनकारी को बढ़ावा देनेवाले मानवअधिकारवादी संस्था और व्यक्तियों से कोई भी सहानुभीत स्वीकार नहीं करुगां । उनका कहना है कि राष्ट्रिय स्वाभिमान, अहिंसा, सद्भाव, शान्ति, लोकतन्त्र, मानवअधिकार के पक्ष में वह निरन्तर लगे रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *