Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने चाँदी तथा गहना व्यवसायी संघ चौथी साधारण सभा तथा दूसरा अधिवेशन सम्पन्न

 

नेपालगञ्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल, २०७४ पौष २३गते ।

 


बाँके जिला कोहलपुर के सोने चाँदी तथा गहना व्यवसायी संघ चौथी साधारण सभा तथा दूसरा अधिवेशन पौष २२गते शनिवार को कोहलपुर में सम्पन्न हुआ है ।
नेपाल सुन चाँदी ब्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष मोहन कुमार सुनार ने उद्घाटन करते हुये कहा कि अनाधिकृत रुप में नेपाल के भीतर आ रहे सोना चाँदी से व्यवसाय मुश्किल में पड रहा है । सोने चाँदी के दुकान में छापा मारकर प्रहरी दःुख दे रहे हैं ।
कार्यक्रम में कोहलपुर नगर विकास समिति के अध्यक्ष अवराज खडका, कोहलपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष चक्र अधिकारी, नेपालगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल बैश्य, पूर्व सिचाई मन्त्री दल बहादुर सुनार, प्रदेश तथा प्रतिनिधि सभा सदस्य लगायत लोगों की सहभागिता थी ।
अधिबेशन ने बुद्धि बहादुर बि.क.की अध्यक्षता में ११ सदस्यीय नई कार्य समिति का चयन किया गया ।
समिति के उपाध्यक्ष में भविन्द्र रामदास, महासचिव में प्रदीप बि.क., सचिव में बलराम थापा, कोषाध्यक्ष में सञ्जय बि.क.सहित ११ सदस्यीय नई कार्य समिति चयन किया गया है ।
कोहलपुर नगरपालिका वडा नं.– ३ मदन चौक के पास चारतारे होटेल सेन्ट्रल प्लाजा में सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *