Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी ने दिया बयान– मैंने नहीं प्रधानन्यायाधीश ने अदालत का अपमान किया है

 

काठमांडू, ९ जनवरी । डा. गोविन्द केसी ने अदालत में अपना बयान दिया है । बयान के क्रम में उन्होंने कहा है कि अदालत का अपमान उन्होंने नहीं, प्रधानन्यायाधीश गोपालप्रसाद पराजुली ने किया है । डा. केसी ने कहा है– ‘प्रधानन्यायाधीश पराजुली ने दो नागरिकता लिया है, अपनी उम्र को करेक्सन किया है, वह एसएलसी उत्तिर्ण है या नहीं, इसमें भी शंका है । इसीलिए पराजुली के ऊपर छानबिन होना चाहिए, उन को कारवाही होना चाहिए ।’
उन्हों अपनी बयान के क्रम में कहा है– ‘एक सचेत नागरिक की हैसियत से मैंने उनका इस्तिफा मांगा हूं । पराजुली को इस्तिफा देना चाहिए, यह मेरी मान्यता है । अन्यथा न्यायपालिका स्वाधिन और स्वतन्त्र नहीं हो सकता ।’ डा. केसी को मानना है कि प्रधानन्यायाधीश पराजुली द्वारा ही न्यायपालिका की अस्था, गरिमा और स्वाधिनता के ऊपर आक्रमण हुआ है । डा. केसी ने कहा है– ‘उनके द्वारा ही अदालत का अपमान हुआ है, इसीलिए उनके ऊपर कारवाही होना चाहिए ।’

यह भी पढें   डिजिटल युग का जासूसी युद्ध : चीन की रणनीति, नेपाल की चुनौती और खुफिया व्यवस्था : अनिल तिवारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *