Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुधवार के दिन श्री गणेश की विधिवत पूजा करें

 

दूर्वा की 11 गांठ अर्पित करें

बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। बुधवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से व्यक्ति की बाधा, संकट, रोग, और दरिद्रता दूर हो जाती है। इस दिन सुबह उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर गणेश जी के मंदिर में जाकर दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। इसके अलावा बार-बार असफलता हाथ लगती है, तो बुधवार को श्रीगणेश के मंत्र का जाप शुरु कर दें। रुके हुए काम बन जाएंगे।

यह भी पढें   “शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, माँ शैलपुत्री की पूजा

गुड़ और घी का लगाएं भोग

बुधवार के दिन श्री गणेश की विधिवत पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं। थोड़ी देर के बाद ये भोग गाय को खिला दें। इसे व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होगी। इसके अलावा इस दिन घर में श्रीगणेश की सफेद रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे घर में और मन में शांति बनी रहेगी। वहीं अगर आप बुधवार को गाय को हरी घास खिलाते हैं तो सभी देवी-देवताओं की कृपा सदैव बनी रहती है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 8 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

शमी के पत्‍ते भी चढाएं

बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से तीक्ष्ण बुद्धि होती है। इसके साथ ही कलह का नाश होता है। शमी के पत्ते अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें.

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै.

शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक..

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com