Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४१ हजार ६ सौ २६ घरपरीवारों तत्काल राहत रकम वितरण के लिए सरकार नें दिया निर्देश

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० जनवरी ।
बितें सावन में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित घर परीवार को घर मर्मत करने के लिए प्रति घर परीवार १५ हजार और गरम कपडे खरीदने के लिए १० हजार रुपए सरकार ने देने का निर्णय किया था उसी रकम का तत्काल बितरण करने का प्रमुख जिला अधिकारी को निर्देश दिया हैं ।

प्रकृतिक आपदा से ४१ हजार ६ सौ २६ घरपरीवार का घर पूर्ण रुप से क्षतीग्रस्त हुवा था जिसके मर्मत और गरम कपडे खरीदने के लिए नगद राहत समेत देने का पिछलें २७ मंत्रीपरीषद द्धारा किए गए निर्णय के अनुसार सरकार ने राहत रकम बितरण करेगी ।

यह भी पढें   शक्ति का प्रयोग कर अवाञ्छित गतिविधि करने की किसी को भी छुट नहीं है – पद्माकुमारी अर्याल

घर मर्मत और गरम कपडे खरीदने के लिए बिनियोजीत १ अरब ४ करोर ६ लाख ६० हजार रुपए की अख्तियारी आज राष्ट्रिय पुननिर्माण प्राधिकरण से प्राप्त होने के तुरन्द बाद गृह मंत्रालय ने जिला आपदा व्यवस्थापन समिति मार्फत बितरण करने और करबाने का संबन्धीत जिले के जिला प्रमुख जिला अधिकारीओं को आज हि निर्देश दिया जाचुका हैं ये जानकारी गृह मंत्रालय के सचिव मोहन कृष्ण सापकोटा ने दी ।

पिछलें सावन में प्राकृतिक आपदा से तराई के झापा,मोरंग,सुनसरी,सप्तरी,सिरहा,धनुषा,महोत्तरी,मकवानपुर ,रोतहत,बारा,पर्सा,चितवन,नवलपरासी,दांग,बाँके,बर्दिया,और कैलाली करके १८ जिलों के ४१ हजार ६२६ घर पूर्ण रुप से क्षतीग्रस्त हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com