Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुर्व प्रशासन मन्त्री राम चन्द्र यादव का गाँव बिजली चाेरी में न. १

 
 मनोज बनैता, सिरहा, ११ जनवरी ।
बिधुत प्राधिकरण का चुहावट नियन्त्रण प्रयास जितना हाेना चाहिए उतना परिणाममुखी नही दिखरहा है । भगवानपुर गाउपालिका – २ मे कुल ७६६ घरधुरी है । पुर्व समान्य प्रशासन मन्त्री रामचन्द्र यादव के इस गाँव  का नजारा ही कुछ और है । यहाँ पर अगर देखा जाए तो ८०% से ज्यादा घर के लोग बिजली के पोल मे हुकिङ कर अपना सारे काम निपटा रहे है । एक हुकिङ ना करने वाले स्थानीय अपने नाम ना खोलने के शर्त मे ये कहा “ये तो ईस टाेलमे रहे लाेगाेके लिए अाम बात है । बिजली का मीटर बाले अाैर बिना मीटर बाले सभी का ये एक अादत बनचुकी है कि काेई भी माेटर चलाना हाे, फर्निचर का काम करना हो या फिर घरायसी काम सभी काम के लिए हुकिङ की जाती है ।” इस चोरी को निरुत्साहित करने के लिए प्राधिकरण अपना मोबाईल टोली बारम्बार भेजती है पर बिजली चोर इतना शातिर है कि प्राधिकरण का गाडी देखते ही कुछ देर के लिए सब अपने अपने हुकिङ हटा लेते है । लाहान स्थित बिधुत प्राधिकरण कहरही है ” हम हुकिङ नामक रोग को हटानेका पुरा प्रयास कररहे है । बिते हुवे वर्ष करिब २.५ % चुहावट नियन्त्रण करने पर भी प्राधिकरणको दो अर्ब रुपैया मुनाफा हुवा था । देशमे उपलब्ध जलविद्युत आयोजना से उत्पादित बिजली से देशके सम्पुर्ण जगह की आवश्यकता पुर्ती नही होरही है और इसीलिए प्राधिकरण भारत उपर अाश्रित है । आयातित किया गया बिजली से कुछ नाफा लेकर प्राधिकरण उपभोक्ताअाें काे बेचती है । ईसतरह आयातीत बिजुली चोरी करना सही मायनोमे नैतिक हीनता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *