Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा समानुपातिक सूची करेक्सन के लिए तैयार

 

काठमांडू, १४ जनवरी । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल २ नम्बर प्रदेश के लिए पेश समानुपातिक विजयी उम्मेदवारों की सूची करेक्सन के लिए तैयार हो गई है । निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया चेतावनी के बाद राजपा सूची करेक्सन के लिए तैयार हुई है । राजपा ने प्रदेशसभा के लिए पेश समानुपातिक नामावली निर्धारित मापदण्ड के विपरित पेश किया था । बन्दसूची में समावेश नाम के क्रमसंख्या अनुसार अन्तिम नामावली पेश करने के बजाय क्रमसंख्या को अनदेखा कर राजपा ने पार्टी की ओर से नाम पेश किया था । जिसके चलते निर्वाचन आयोग ने राजपा को चेतावनी दिया था कि परिणाम स्थगित हो सकता है । आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में यह समाचार है ।
राजपा अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा है– ‘आइतबार कार्यालय खुलने के बाद आयोग के कथन अनुसार ही सूची पेश करने जा रहे हैं ।’ गत शुक्रबार राजपा के नेता और आयोग प्रतिनिधि के बीच भेटवार्ता हुई थी । उस समय भी आयोग ने सूची करेक्सन के लिए आग्रह किया था । प्रदेश नं. २ के समानुपातिक सिटों में राजपा को १० सिट प्राप्त है । निर्वाचन से पहले आयोग में पेश सूची में भी राजपा ने क्लस्टर नहीं मिलाया था । आयोग ने उसी वक्त राजपा को सूची करेक्सन के लिए कहा था । लेकिन राजपा सूची करेक्सन बिना ही चुनाव में शामील हो गया था ।
राजाप को प्राप्त १० सिटों में से पहला ६ सिट बन्दसूची के अनुसार है । उसके बाद छनौट ४ सिटों में क्रमसंख्या को अनदेखा किया था । इससे पहले राजपा ने २२ नम्बर में रही विभा ठाकुर, २७ नम्बर में रहे रामप्रवेश बैठा, २९ नम्बर में रही लैला खातुन और ३४ नम्बर में रही पुनम यादव की नाम निर्वाचन आयोग में पेश किया था । अब उसमें करेक्सन किया जाएगा । आयोग के कथन अनुसार नाम करेक्सन करने के बाद बबिता कुमार, नीलमदेवी भूमिहारिन, अञ्जु कुमारी, डा. डिप्पल कुमार झा, नीराकुमारी साह, अलका कुमारी झा, रीना यादव, रामनरेश राय, जानकीशरण साह और नेत्रविक्रम शाह प्रदेशसभा सदस्य बन सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *