Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस उत्थान के लिए नेतृत्व नयां पुस्ता में हस्तान्तरण होना चाहिएः रिजाल

 

काठमांडू, २९ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता मीनेन्द्र रिजाल ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस को पुनर्उत्थान करना है तो पार्टी नेतृत्व नयां पुस्ता में हस्तान्तरण होना चाहिए । आइतबार भक्तपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता रिजाल ने कहा– ‘तत्काल महासमिति बैठक आह्वान होना चाहिए, महाधिवेशन के बाद नेतृत्व नयां पुस्ता में हस्तान्तरण करने से ही कांग्रेस जनता में पुन स्थापित हो सकती है ।’ उन्होंने यह भी कहा कै कि अब नेपाली कांग्रेस को प्रदेश तह से ही पुनर्संरचना करने की आवश्यकता है ।
नेता रिजाल का कहना था कि अब पाँच वर्ष तक कांग्रेस प्रतिपक्ष में रहेगी और संगठन बिस्तार में केन्द्रीत होगी । वाम गठंधन प्रति संकेत करते हुए नेता रिजाल ने कहा– ‘नेपाली कांग्रेस जानती है कि चुनाव सम्पन्न हो चुकी है, अब वाम गठबंधन में ही सरकार बननेवाली है । लेकिन सत्ता हस्तान्तरण के लिए भी कुछ प्रक्रिया होती है । वाम गठबंधन उस प्रक्रिया को अनदेखा कर सरकार को बदनाम करने में लगा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *