शर्मा विरुद्ध विशेष अदालत में मुद्दा
काठमांडू, २९ जनवरी । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने आन्तरिक राजश्व विभाग के निलम्बित महानिर्देशक चुडामणि शर्मा के विरुद्ध विशेष अदालत में दूसरा मुद्दा पंजीकृत किया है । शर्मा के विरुद्ध गैर कानुनी संपत्ति आर्जन का आरोप लगाया गया है । स्मरणीय है, कर फछ्र्योट आयोग मार्फत शर्मा ने अरबों रुपयां छुट दिया है, इस तरह का आरोप सहित पंजीकृत मुद्दा का फैसला अभी तक नहीं हुआ है, आरोप अदालत में विचाराधिन है । ऐसी ही अवस्था में अख्तियार ने सोमबार फिर दूसरी मुद्दा पंजीकृत किया है । अख्तियार ने दावा किया है कि सरकारी सेवा शुरु करने के बाद शर्मा ने वि.सं. २०७३ मार्गशीर्ष तक ३ करोड ६३ लाख ७२ हजार ९६१ रुपैयां अवैध आर्जन किया है ।

