Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलाश पर्वत पर ली गई ऐसी तस्वीरें, जिसमें साक्षात शिव की आकृति नजर आ रही है।

 

भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर रहते हैं। हर साल भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं। इस दौरान कई भक्तों ने कैलाश पर्वत पर भगवान भोलेनाथ की अनुभूति का एहसास किया है। आज हम आपको वाकई में भगवान शिव के दर्शन कराएंगे। कैलाश पर्वत पर ली गई ऐसी तस्वीरें, जिसमें साक्षात शिव की आकृति नजर आ रही है।

वैसे तो भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर विराजते हैं। मगर अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे तो नासा भी चकरा गया है, क्योंकि कैलाश पर्वत पर साक्षात शिव नजर आ रहे हैं। बर्फ से ढंकी चोटियों पर भगवान शिव का अक्स नजर आ रहा है। वायरल हो रही भगवान शिव की इन तस्वीरों को तो गूगल भी मान रहा है। कैलाश पर्वत पर ली गई तस्वीर पर भगवान भोलेनाथ की परछाई साफ-साफ नजर आ रही है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 मई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

ये तस्वीरें गूगल अर्थ से ली गई हैं। जिसमें कैलाश पर्वत पर भगवान भोलेनाथ की आकृति उभरी हुई नजर आ रही है।

इससे पहले भी कैलाश पर्वत पर वीडियो और तस्वीरों के जरिए भोले भंडारी की मौजूदगी से जुड़े दावे किए जाते रहे हैं। मगर इस बार तस्वीरें काफी चौंकाने वाली है। क्योंकि इन तस्वीरों में पहाड़ पर भगवान शिव की बड़ी स्पष्ट तस्वीर नजर आ रही है। जिसके देखकर हर कोई हैरान है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *