Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ललितपुर में पुरुष के द्वारा ही पुरुष बलात्कृत !

 

ललितपुर, ११ फरवरी । गोदावरी नगरपालिका ५ निवासी औषधी व्यावसायी जीवन सिलवाल ने अपने ही मित्र दीपेन्द्र साह को बलात्कार का आरोप लगाए हैं । दोनों स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करते हैं । सिलवाल मेडिकल संचालन करते हैं और साह लेले प्राथमिक स्वास्थ्य चौकी के इन्चार्ज हैं । दोनों के बीच लम्बे समय से सहमति में ही यौन क्रियाकलाप होते आ रहा था । लेकिन जब सिलवाल और साह के बीच व्यावसायिक विवाद हुने लगा, तब सिलवाल ने साह के विरुद्ध बलात्कार का आरोप लगाया है । आज आकर इसी मुद्दा के कारण पुलिस, स्वास्थ्य सेवा विभाग, स्वास्थ्य चौकी के कर्मचारी तनाव झेल रहे हैं । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है । ११ महिने से यह लफड़ा जारी है ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन


समाचार स्रोत के अनुसार स्वास्थ्य चौकी से साह ने सिलवाल को ‘संगिनी सुई’ उपलब्ध कराते थे, जो गर्भ निरोध के लिए महिलाएं प्रयोग करती है । यह सुई सिलवाल बंगुर को मोटा बनाने के लिए लिए प्रयोग करते थे, जब साह ने सुई उपलब्ध कराने से इन्कार किया, तब उन्होंने साह के विरुद्ध बलात्कार संबंधी आरोप लगाने लगे । आरोप सार्वजनिक होने के बाद स्वास्थ्य सेवा विभाग ने दोनों के साथ विचार–विमर्श किया । उस वक्त दोनों ने गलती स्वीकारते हुए कहा था– ‘हां हम लोगों ने गलती की है । हमारे बीच सहमति में यौन संंबंध होते आया है । अब नहीं होगा ।’ लेकिन आज आकर सिलवाल साह के विरुद्ध विभिन्न निकाय में उजुरी करते है, जिसके चलते पुलिस और स्वास्थ्य सेवा विभाग के कर्मचारी तनाव झेल रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com