Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल खेलेगा विश्वकप छनौट खेल, क्यानडा विरुद्ध १ विकेट का जीत

 

काठमांडू, १५ फरवरी । विश्व क्रिकेट लिग डिभिजन २ में नेपाल ने क्यानडा को १ विकेट ने पराजित किया है । इस जीत के साथ नेपाल समूह में शीर्ष स्थान में पहुंच गया है । अब नेपाल सन् २०१८ का विश्वकप छनौट खेल में सहभागी हो सकता है । जीत के लिए क्यानडा ने नेपाल को १९५ रन का लक्ष्य दिया था । नेपाल ने अंतिम बल में १ विकेट बांकी रहते वक्त अपनी लक्ष्य हासिल की थी । नेपाल के लिए करण केसी ने महत्वपूर्ण जीत दिलाया है । उन्होंने ३१ बल में ३ चौका और ४ छक्का प्रहार किया था, केसी ने कूल ४२ रन बनाया है । केसी को सन्दीप लामिछाने ने महत्वपूर्ण साथ दिया ।

यह भी पढें   ‘मानव अधिकार पुरस्कार’ के लिए नामों की सिफारिश आमंत्रित


नेपाल के दीलिप नाथ ने ४१, रोहित कुमार पौडेल ने २७, आरिफ शेख ने २६, दिपेन्द्रसिंह ऐरी ने १८ रन बनाएं है । अन्य व्याट्सम्यान डब्बल अंक में भी नहीं पहुँच सके । नेपाल के जानेमाने व्याट्सम्यान कप्तान पारस खड्का, उपकप्तान ज्ञानेन्द्र मल्ल और शरद भेषवाकर प्रारम्भीक चरण में ही आउट हो गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com