Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारी–बारी प्रधानमन्त्री स्वीकार्य नहींः नेपाल

 

रौतहट, १९ फरवरी । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि सहमति के नाम में दो व्यक्तियों को बारी–बारी प्रधानमन्त्री बनना ठीक नहीं है । कुछ दिन पहले समाचार आया था कि पार्टी एकता के बाद केपीशर्मा ओली और उसके दो अथवा तीन साल के बाद पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को प्रधानमन्त्री बनाया जाएगा । इसी समाचार की ओर संकेत करते हुए नेता नेपाल ने यह बात कहा है ।
सोमबार अपने ही गृह जिला रौतहट स्थित घर में कुछ पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता नेपाल ने कहा– ‘पार्टी एक ही रहेगा तो क्यों बारी–बारी ? इसतरह प्रधानमन्त्री परिवर्तन करेंगे तो क्या व्युरोक्रेशी मान जाएगी ? अगर इस तरह का सहमति कई बन गई है तो मुझे पता नहीं है । लेकिन यह बार–बारी प्रधानमन्त्री संचालन करने का समय नहीं है ।’ नेता नेपाल को कहना है कि बहुमत के साथ सरकार को विश्वस होकर काम करना चाहिए ।
नेता नेपाल ने यह भी कहा है कि पार्टी एकीकरण के बाद अगर दोनों व्यक्ति अध्यक्ष बनने की अवस्था आ जाएगी तो दोनों को सह–अध्यक्ष बनाकर नयां अभ्यास शुरु किया जा सकता है । उन्होंने आगे कहा– ‘ऐसी अवस्था में अवधि निर्धारण कर दोनों व्यक्तियों को पार्टी सञ्चालन की जिम्मेदारी दी जा सकती है ।’ नेता नेपाल ने विश्वास किया है कि नयां सरकार निर्माण होने के बाद देश विकास की ओर आगे बढ़ जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *