वीरगंजबासी द्वारा आन्दोलन स्थगित संबंधी प्रस्ताव अस्वीकार
वीरगंज, २० फरवरी । वीरगंज को प्रदेश राजधानी मांगते हुए लम्बे समय से आन्दोलनरत वीरगंजबासी ने आन्दोलन स्थगित करने के लिए अस्वीकार किया है । मंगलबार संघर्ष समिति और सरकारी वार्ता टोली के बीच मांगों के संबंध में विचार–विमर्श आयोजन हुआ था । प्रदेश नं. २ के भौतिक पूर्वाधार मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने आन्दोलन स्थगित करने के लिए आन्दोलनकारी (संघर्ष समिति) से आग्रह किया था, लेकिन आन्दोलनकारी ने मांग सम्बोधन से पूर्व आन्दोलन स्थगित होने की सम्भावना नहीं है कहते हुए आन्दोलन स्थगित करने की सरकारी प्रस्ताव को अस्वीकार किया है । जिसके चलते वार्ता बिना निकर्ष खत्म हो गया है ।
संघर्ष समिति ने अपने पुराने ही मांग के अनुसार वीरगंज को प्रदेश राजधानी बनाने के लिए मन्त्री सोनल से आग्रह किया था । संघर्ष समिति के सह–संयोजक राजकुमार गुप्ता के अनुसार सरकारी टोली ने कहा है की वीरगंजबासी का मांग पूरा नहीं हो सकता । सरकारी समूह द्वारा व्यक्त प्रतिक्रिया के बाद आन्दोलनकारी ने भी कहा कि जब तक मांग संबोधन नहीं होगा, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा । लेकिन मन्त्री सोनल ने कहा है कि वार्ता सकारात्मक दिशा की ओर जा रही है, संवाद को निरन्तर रखने का सहमति हुई है ।

