Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेन्द्र यादव को सरकार में लाने का प्रयास

 

काठमांडू, २२ फरवरी । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल को केन्द्रीय सरकार में शामील कराने के लिए कुछ एमाले नेता सक्रिय हो रहे हैं । इसके लिए फोरम नेपाल के साथ बातचीत चल रहा है । आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक के अनुसार फोरम सरकार में शामील होने के लिए सकारात्मक है । फोरम नेपाल चाहता है कि संविधान संशोधन में एमाले–माओवादी प्रतिबद्ध हो, उसके बाद ही फोरम नेपाल सरकार में सहभागी होने के लिए राजी हो जाएगी ।
सरकार में सहभागिता के लिए बुधबार नेकपा एमाले और फोरम नेपाल के कुछ नेताओं की बीच विचार–विमर्श हुआ था । फोरम नेता रामसहाय यादव ने कहा है– ‘एमाले के साथ जो बातचीत चल रहा है, वह सकारात्मक है, संविधान संशोधन के विषय में अंतिम निष्कर्ष बांकी है । साझा समझदारी होने के बाद ही फोरम नेपाल सरकार में सहभागी होगी या नहीं, इसके संबंध में औपचारिक निर्णय किया जाएगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *