Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली दुबारा प्रधानमन्त्री बने हैं, यह हमारे लिए खुशी की बात हैः भगतसिंह कोशियारी

 

काठमांडू, २५ फरवरी । सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भगतसिंह कोशियारी ने कहा है कि केपीशर्मा ओली दुबारा प्रधानमन्त्री बनना सुखद है और उनके लिए खुशी की बात भी है । नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूह की ७वें बैठक सम्पन्न होने के बाद आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने यह बात कहा है । उनका यह भी कहना है कि स्थानीय चुनाव से प्रतिनिधिसभा चुनाव तक नेपाली जनता ने उपर्युक्त निर्णय किया है । उपाध्यक्ष कोशियारी ने प्रधानमन्त्री ओली का सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना भी व्यक्त किया है ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ – चार हजार लोगों का उद्धार, ६२६ शव बरामद


नेता कोशियारी ने यह भी दावा किया है कि नेपाल–भारत संबंध को और भी मजबूती प्रदान करने में प्रबुद्ध समूह की बैठक सफल होगी । उनका दावा है कि समूह द्वारा निर्मित प्रतिवेदन दोनों देशों के लिए मान्य हो जाएगा । स्मरणीय है, प्रबुद्ध समूह की अवधि अब ७ महिना बांकी है । इसी अवधि में समूह को प्रतिवेदन तैयार करना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com