Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक महीने में दूसरा विमान हादसा ३२ की माैत

 

७मार्च

सीरिया में रूस का विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा सीरिया में हममिम बेस के पास हुआ है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हादसे में विमान में सवार 26 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई है।

एक महीने में दूसरा विमान हादसा

एक महीने के भीतर रूस का दूसरा विमान क्रैश हुआ है। इससे पहले, 12 फरवरी को रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में एक घरेलू यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे के दौरान विमान में सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान राजधानी के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com