Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सडक हादसा में एक की माैत

 

सिरहा, ११ मार्च ।

सिरहाके लहान नगरपालिका १ स्थित पूर्वपश्चिम सडक मे रुके लोडेड ट्रक मे मोटरसाइकल टकराने से एक की मौत हो गई है । नेपाल पुलिस के अनुसार मृतक सिरहा लहान नगरपालिका १७ गोविन्दपुर का रहनेवाले ३५ सालका लडका मो. साबिर है । हाल मे मृतक साबिर लहान ६ मे रहरहे थे । लहानस्थित जिल्ला ट्राफिक प्रहरी कार्यालयका प्रमुख प्रहरी निरीक्षक रुद्रप्रसाद चुडाल के अनुसार पश्चिम से पुरब की ओर जानेवाले ना.३ ख.५१४५ नं. का मालबाहक ट्रक लहानस्थित जिल्ला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय से करिब तीन साै मीटर की दूरी मे पार्क किया गया था । हाईवे के बगलमे रुके हुवे उस ट्रक से पश्चिम की ओर से आनेवाला स.३ प ४८५० नं. का मोटरसाइकल टकराया था जिसमे मोटरसाइकल सवार गम्भीर घायल हुवा था । मोटरसाइकल चालक मो. साबिर खुद ही मोटरसाइकल चला रहा था । घटना के तुरन्त वाद शनिबार सबेर मे लाहान पुलिसने घायल साबिरको उपचार के लिए लहानस्थित रामकुमार उमाप्रसाद स्मारक अस्पताल ले गया था लेकिन जानकारी अनुसार अस्पताल पहुचते ही साबिर की मौत हो गयी । मोटरसाइकल और ट्रक पुलिस ने अपने नियन्त्रणमे लिई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *