Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा.भट्टराई ने मधेसवादीयाें पर साधा निशाना कहा “कलतक जाे ब्लैक आउट करता रहा वो आज पदके लिए हाथ जोडे खडे है”

 
 सिरहा, २० मार्च ।
नयाँ शक्ति पार्टी नेपाल के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा कि संविधान संशोधन ही वो माध्यम है जिससे हरेक समुदाय और कौम के लोग देश के मनोविज्ञान से जुडेंगे । उनके अनुसार जबतक संविधान सर्वस्वीकार नही होगा तबतक ये संविधान अाधे भरे ग्लास की तरह रहेगा । नयाँ शक्ति पार्टी द्वारा मङ्गलबार लाहान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुवे डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा कि प्रथम संविधानसभा का राज्य पुनःसंरचना समिति और वो खुद प्रधानमन्त्री रहे समय मे बने राज्य पुनःसंरचना आयोग का प्रतिवेदन को आधार बनाकर सन्सोधन करना उपयुक्त रहेगा । उनहोने ये भी कहा कि अगर हिमाल, पहाड और मधेस को भावनात्मक एकता के डोर मे बाधना है तो तत्काल ही संविधान संशोधन करना होगा नही तो देश एकबार फिर से बडा द्वन्द्व मे फसने का खतरा है । डा. भट्टराई ने मधेसवादी दलको निशाना साधा और कहा कि संविधान जारी के समय मे संविधान विरुद्ध ब्ल्याक आउट करने वाले सब भी अभी के हालात मे हाथ जोडकर सत्ता के भागबण्डा मे लगे है । अगर ऐसा ही रहा ताे संविधान संशोधनका मुद्दा फिर से मुरझाने की अाशंका है । मुल्क मे रहे मधेशी, थारु, मुस्लिम, आदिवासी जनजाती और खस आर्य सहित के मुख्य क्लष्टर को समावेशी समानुपातिक प्रतिनिधित्व सहित के राज्य सत्ता बनने के बाद ही इस मुल्क मे दीर्घकालीन शान्ति स्थापना हो सकती है और इसके लिए हमारी पार्टी सदैव लड्ती रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *