पार्टी उप–सभापति के लिए गच्छदार ने किया दावा
काठमांडू, २२ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता विजयकुरमार गच्छदार ने पार्टी उप–सभापति में दावा किया है । उनका मानना है कि फोरम लोकतान्त्रिक को कांग्रेस में विलय करते वक्त उपसभापति देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व तैयार हुआ था । लेकिन ५ महिना बित जाने पर भी उनको उप–सभापति का जिम्मेदारी नहीं दी गई है । इसीलिए बुधबार काभ्रे में आयोजित एक कार्यक्रम में नेता गच्छदार ने मुंह खोल कर कहा– ‘पाँच महिना बित जाने पर भी जिम्मेवारी बाँडफाँड में कोई भी कदम नहीं उठाना दुःखद है ।’
नेता गच्छदार ने कहा है कि केन्द्र से लेकर जिला तक फोरम लोकतान्त्रिक के नेता तथा कार्यकर्ता को व्यवस्थापन करना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘मुझे जिम्मेदारी दिया जाए, मैं पार्टी को बदल दूंगा ।’ उनका कहा कि उप–सभापति उन्हें ही मिलना चाहिए, तब ही कांग्रेस बदल सकता है ।

