सरकार में शामिल नहोने के बावजुद भी हम सरकार के पक्ष में हैं : फोरम अध्यक्ष यादव
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा “भले ही हम सरकार में शामिल नहीं हुए हैं लेकीन इसका मतलब ये नही कि हम मौजूदा सरकार के पक्ष में नही हैं ।”
रौतहट के गौर में आयोजीत प्रेस कन्फ्रेन्स में उन्होंने कहा कि तराई मधेश के मुद्दों को संबोधीत किए जाने का माहौल बनने के बाद उनकी पार्टी केंद्र सरकार में शामिल होगी । उन्होंने यूरोपियन यूनियन के निर्वाचन पर्यवेक्षण मिशन के सुझाव को सकारात्मक बताया ।


