चीन के साथ संबंध बढ़ा रहा है फोरम नेपाल, १५ नेता चीन भ्रमण में
काठमांडू, २५ मार्च । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पड़ोसी देश चीन के साथ संबंध बिस्तार कर रहा है । चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी की निमन्त्रणा में फोरम नेपाल के १५ नेता चीन भ्रमण में जाने की तैयारी में हैं । समाचार स्रोत के अनुसार १५ नेताओं में से ७ सांसद तथा ८ केन्द्रीय सदस्य हैं । भ्रमण समूह में ७ सांसदों में से ४ प्रतिनिधिसभा, २ प्रदेशसभा और १ राष्ट्रीयसभा सदस्य हैं । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में हैं ।
समाचार स्रोत के अनुसार १५ सदस्यीय समूह का नेतृत्व पार्टी उपाध्यक्ष रेणु यादव कर रही हैं । पार्टी उपाध्यक्ष तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य रेणु यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव, रामबाबु यादव और सुरेन्द्र यादव, प्रदेशसभा सदस्य जयराम यादव और रणध्वज लिम्बु तथा राष्ट्रीयसभा सदस्य रामप्रीत पासवान चीन जा रहे हैं । इसीतरह केन्द्रीय सदस्य अर्जुन थापा, सञ्जय सिंह, भूराज राई, रामआशिष यादव, शेषनारायण यादव, निदेशकुमार यादव और मिलनकुमार यादव भ्रमण टोली में शामील हैं । पार्टी उपाध्यक्ष यादव के अनुसार चीन ने अभी मधेश केन्द्रित दल को प्राथमिकता में रखा है ।
भ्रमण के दौरान चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी के नेता, चीन सरकार के मन्त्री, बेइजिङ महानगरपालिका के प्रमुख आदि के साथ उन लोगों की विचार–विमर्श होगी । ७ दिन तक नेपाली टोली चीन में रहनेवाली है । ७ दिन तक वे लोग गोन्जाउ, गुल्याङ और बेइजिङ भ्रमण करेंगे ।

