Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामुदायिक बन में आग लगने के कारण दो करोड़ की क्षति

 

धनकुटा, २६ मार्च । धनकुटा जिला स्थिति विभिन्न १३ सामुदायिक बन में आगलगी हुई है, आग के कारण दो करोड़ रुपयां बराबर की क्षति हुई है । सामुदायिक वन उपभोक्ता महासंघ धनुकटा के अनुसार मानवीय लापरवाह के कारण यह आगलगी हुई है । महासंघ के अनुसार आग के कारण दो करोड रुपयां बराबर की पौदे और जुडीबुटी जल कर नष्ट हो गया है ।
महासंघ धनकुटा के अध्यक्ष राजेन्द्र खड्का ने कहा है कि जिला स्थित छथर जोपाटी भञ्ज्इयाङडाँडा स्थित १०० हेक्टर, धनपा–५ बडेर स्थित ३६ हेक्टर, धनपा–१० पात्ले स्थित ६० हेक्टर, चौबिसे गांवपालिका ठूलीभिर स्थित १९१ हेक्टर, चौविसेका–४ देउराली स्थित २० हेक्टर, छथर जोरपाटी ताक्लाखर्क स्थित ६७७ हेक्टर और पाथिभरा सामुदायिक वन की ५०० हेक्टर वन आग के कारण ध्वस्त हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *