Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूर्य चिन्ह माओवादी के लिए मान्य नहीं

 

काठमांडू, ८ अप्रिल । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि एकीकृत पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘सूर्य’ माओवादी को मान्य नहीं हो सकता । आज प्रकाशित राजधानी दैनिक के अनुसार प्रचण्ड ने कहा है कि सूर्य के भीतर हंसिया हथौडा रखना चाहिए ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है– ‘अगर सूर्य चिन्ह में सहमति कायम की जाएगी तो माओवादी, एमाले में विलय हो गया है, ऐसा सन्देश जाता है । इसीलिए सूर्य के भीतर हंसिया हथौडा रखना चाहिए । विगत में भी एमाले ने झण्डा में सूर्य के भीतर हंसिया हथौडा रखी थी, अब चुनावसूर्य के भीतर हंसिया हथौडा रख कर चुनाव चिन्ह निर्माण चाहिए ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड ने दावा किया है कि जनयुद्ध शब्द के प्रति एमाले सहमत हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com