Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नॉर्डिक देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन किया

 

१८ अप्रैल

नॉर्डिक देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन किया है. स्टॉकहोम में इंडो-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त बयान के मुताबिक ‘नॉर्डिक देश इस बात पर सहमत हैं कि सुरक्षा परिषद में स्थायी और अस्थायी सीटों को बढ़ाने के बाद भारत स्थायी सदस्यता पाने का मजबूत दावेदार है.’ नॉर्डिक देशों में डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, फिनलैंड और नॉर्वे शामिल हैं. इन्होंने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भी भारत को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन किया है.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत यात्रा की तैयारी शुरू, बड़े परियोजनाओं और पुराने विवादों पर रहेगी नजर

भारत और स्वीडन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टॉकहोम की यात्रा के दौरान संयुक्त रूप से इंडो-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था. इस सम्मेलन में भरतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्षों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार लाने और इसे दुनिया के समसामयिक मामलों में ज्यादा जवाबदेह बनाने के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रयासों का समर्थन किया. इसके अलावा इन नेताओं ने 2030 के लिए तय सतत विकास लक्ष्यों और पेरिस जलवायु समझौते को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जताई.

यह भी पढें   नेपाल और यूरोप के वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित

रिपोर्ट के मुताबिक इंडो-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक विकास और नवाचार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की. इसके अलावा नेताओं ने जलवायु परिवर्तन रोकने और आपसी सहयोग बढ़ाने का भी वादा किया .

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com