Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध लिखने के लिए मीडिया भी डर रहा हैः देउवा

 

काठमांडू, २१ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि नेपाली मीडिया प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली से डरने लगा है । उनका मानना है कि प्रधानमन्त्री ओली एकदलीय सर्वसत्तावाद सोंच से प्रभावित हो कर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बारे में लिखने के लिए मीडिया डर रही है ।
नेपाली कांग्रेस काठमांडू जिला भेला को सम्बोधन करते हुए सभापति देउवा ने कहा– ‘राष्ट्रीय अनुसंधान, राजश्व सभी विभाग प्रधानमन्त्री ने अपने मातहत किया है । इससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमन्त्री अधिनायकवादी शासन व्यवस्था की अभ्यास कर रहे हैं । लेकिन इसके बारे में लिखने के लिए मीडिया त्रसित हो रहे है ।’
कांग्रेसी कार्यकर्ता से उन्होंने आग्रह किया है कि पार्टी के अन्दर आरोप–प्रत्यारोप अन्त करना चाहिए और एकदलीय सर्वसत्तावाद विरुद्ध एकजूट होना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘सारा पत्रपत्रिका ओली के विरुद्ध लिखने के लिए डर रहे हैं । अब नेपाली कांग्रेस को ही सर्वसत्तावादी कम्युनिष्ट शासन विरुद्ध लड़ कर नेपाल को पूर्ण प्रजातान्त्रिक देश बनाना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *