Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शीघ्र महाधिवेशन के लिए कांग्रेस में लिखित प्रस्ताव पेश

 

काठमांडू, २४ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के युवा नेताओं की एक समूह, जो ‘६ भाई’ के रुप में जाने जाते हैं, ने शीघ्र महाधिवेशन के लिए पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति में लिखित प्रस्ताव पेश किया है । कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य तथा सांसद् गगन थापा द्वारा पेश ५० पेज की उक्त दस्तावेज में कहा गया है कि नियमित प्रक्रिया से जाएंगे तो महाधिवेशन के लिए दो साल लगनेवाला है, इसीलिए पार्टी को क्षति होने से रोकने के लिए महासमिति बैठक से संशोधित विधान पारित कर शीघ्र महाधिवेशन होना चाहिए ।
प्रस्ताव में कहा गया है कि पुराने नेतृत्व अतिवादी शक्ति से संघर्ष कर शिथिल हो चुका है, जिसके चलते वे लोग यथास्थितिवादी हो चुके हैं । इसीलिए पुराने नेतृत्व का स्वाभाविक बहिर्गमन और नयां नेतृत्व की आगमन लिए भी शीघ्र महाधिवेशन पर जोर देते हुए प्रस्ताव में कहा गया है– ‘एजेण्डा, विचार और क्षमता की दृष्टिकोण से पार्टी स्थिर तलाव की तरह हो गई है । पार्टी को चुस्त बनाने के लिए संगठनात्मक संरचना, सौद्धान्तिक दृष्टिकोण तो है, लेकिन उसको संचालन करने के लिए जो नेतृत्व हैं, वह शिथिल और यथास्थितिवादी हो गई है, ऐसी अवस्था में संगठन में गतिशिलता कैसे आएगी ?’ प्रस्ताव मे कहा गया है कि आज जो नेतृत्व है, उसकी को निरन्तरता देने से जनादेश और मतादेश के विपरित होगा, इसीलिए नेतृत्व परितवर्न आज की अवाश्यकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *