धर्मगुरु बालसंत 22 दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज,चिकित्सको को किया सम्मानित

माला मिश्रा, बिराटनगर । गोली प्रहार से घायल व बिराटनगर के न्यूरो अस्पताल में उपचाररत धर्मगुरु बालसंत श्रीनिवासाचार्य को 22 दिनों का उपचार के बाद अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कर दिया । डिस्चार्ज से पूर्व पत्रकार सम्मेलन में धर्म गुरु ने अस्पताल के निर्देशक डॉ बिरेन्द्र बिष्ट , उपचाररत चिकित्सक सुदीप खानिया सहित सम्पूर्ण मेडिकल टीम को धन्यवाद देते हुए साल ओढ़ाकर सम्मानित किया । बालसंत ने पत्रकारों को बताया उपचार में लगी सम्पूर्ण खर्च नेपाल सरकार देगा । बता दे कि श्रीनिवासाचार्य के ऊपर तब अज्ञात अपराधियो ने तीन राउंड गोली प्रहार किया था जब वह चतरा के आश्रम से बिराटनगर का जतुवा में भगवाकथा वाचन के लिए आये थे । रात्रि विश्राम के दौरान देर रात्रि शौचालय जाने क्रम में अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोली प्रहार किया था तब से उनका उपचार न्यूरो अस्पताल में चल रहा था । दुःखद घटना बताते हुए अभिनेत्री मनीषा कोइराला , केंद्रीय मंत्री लालबाबू पंडित ,प्रदेश एक का मुख्य सचेतक केदार कार्की , मंत्री जीवन घीमरे सहित कई विशिष्ट लोग बालसंत से मिल जल्द स्वास्थ्य होने का कामना किया था ।

