Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सरकार को असहयोग करने की पक्ष में नहीं हैः थापा

 

गुल्मी, ३ मई । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य तथा सांसद् गगनकुमार थापा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार को असहयोग करने की पक्ष में नहीं है । नेता थापा का कहना है कि विगत में प्रतिपक्ष में रहते वक्त एमाले ने सरकार को असहयोग किया था, लेकिन कांग्रेस उस तरह की क्रियाकलाप करने की पक्ष में नहीं है ।
गुल्मी जिला स्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा सञ्चालित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए बिहीबार नेता थापा ने कहा– ‘वि.सं. २०४८ साल में एमाले ने सरकार को काम करने से अवरोध किया, असहज परिस्थिति सिर्जना कर दी । लेकिन कांग्रेस में उस तरह का चरित्र नहीं है, सकारात्मक काम को कांग्रेस प्रोत्साहन करती है ।’
उनका यह भी कहना है कि अगर सरकार की ओर से गलत काम किया जाएगा, उसको ठीक करने के लिए भी कांग्रेस तैयार है । नेता थापा ने कहा है कि संविधान और संघीयता कार्यान्वयन, प्रदेश को अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस अपनी जिम्मेवारी ठानती है । नेता थापा ने दावा किया कि कांग्रेस सशक्त प्रतिपक्षी के लिए तैयार है, उसकी जिम्मेदवारी निर्वाह करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com