सामाजिक न्याय सहित के समृद्ध और सुखी नेपाल निर्माण के दिशा में सरकार जुटी हुईं हैंः प्रधानमंत्री ओली
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ मई ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि सामाजिक न्याय सहित के समृद्ध नेपाल सुखी नेपालियों का देश निर्माण करने की दिशा में सरकार जुटी हुई है ।
इस बात के जिक्र के साथ कि कुछ तकनीकी कारणों से आज माओवादी केंद्र के साथ पार्टी एकता की घोषणा नहीं हो पाई है, उन्हाेंने कहा कि अब जल्द ही पार्टी एकीकरण की घोषणा होगी । कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने कार्लमाक्र्स के विचारों की प्रशंसा की थी ।


